India-Pakistan: ‘पाक क्रिकेट का ये काला दौर…’, भारत-पाक मैच को सियासी अखाड़ा बनाने पर नकवी पर बरसे मोहम्मद यूसुफ

15 फरवरी को खेले गए भारत-पाक मुकाबले में पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने बड़ा बयान दिया है.
India-Pakistan

India-Pakistan

India-Pakistan: आईसीसीमेंस टी-20 वर्ल्ड में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली. भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर अंदरूनी बहस तेज हो गई है. पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद पाक टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसुफ ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर निराशा जताते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB की कार्यप्रणाली को टारगेट करते हुए तीखा सवाल उठाया है.

टीम की समस्याएं मैदान से ज्यादा सिस्टम के भीतर हैं- यूसुफ

उन्होंने PCB चीफ मोहस‍िन नकवी का नाम लिए ब‍िना इशारों में कहा कि टीम की समस्याएं मैदान से ज्यादा सिस्टम के भीतर हैं, जहां फैसले क्रिकेटिंग लॉजिक से लॉजिक से नहीं, बल्कि निजी पसंद-नापसंद और बाहरी प्रभाव से तय होते हैं. अब हुआ ये कि यूसुफ के इस बयान ने सालों से चली आ रही उस बहस को हवा दे दी जिसमें PCB पर राजनीतिक हस्तक्षेप, अस्थिर चयन नीति और प्रशासनिक असंगतियों के आरोप लगते रहे हैं. हालिया नेतृत्व, जिसमें मोहस‍िन का कार्यकाल भी शामिल है, लगातार आलोचना के घेरे में रहा है.

मोहसिन नकवी पर निशाना साधते हुए किया पोस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व मोहम्मद यूसुफ ने PCB चीफ और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पर सीधा निशाना साधते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से राजनीतिक असर और पर्सनल एजेंडा नहीं हटाते, हम उस टीम में वापस नहीं आ सकते जो हम कभी थे. यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर है, और इसके लिए मेरा दिल दुख रहा है. नाकाबिल लोगों को ऑफिस और टीम से हटा देना चाहिए. “

शाहीन, बाबर और शादाब के करियर को लेकर क्या कहा?

इसके अलावा यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट किया, “शाहीन, बाबर और शादाब का करियर अवसान पर है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं .”

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

ज़रूर पढ़ें