T20 World Cup 2026: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. आइए जानते है कि इस मैच को जीतने और हारने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा.
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने होगी. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने की मंशा से मैदान पर उतरेगी. तो वहीं न्यूजीलैंड पहली बार टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से फाइनल खेलेगी. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री ली थी तो वही भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली.

जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा

इस फाइनल में जीतने वाली टीम और हारने वाली टीम दोनों पर ही जमकर पैसों की बारिश होगी. रिपोर्ट के मुताबिक टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर लगभग 27.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं हारने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी कि 14.67 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. इतना ही नहीं सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 0.79 मिलियन डॉलर यानी कि 7.24 करोड़ रुपये मिलने हैं.

2024 के प्राइज पूल से 20 प्रतिशत ज्यादा

आईसीसी ने प्राइज मनी को इस हिसाब से बांटा है कि सभी टीमों को फायदा मिल सकें. 5 वें से 12वें स्थान तक की टीमों को एक समान 0.38 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 3.48 करोड़ रुपये दिए जाने हैं. वहीं 13 वें से 20 वें स्थान पर रहने वाली टीमों के लिए एक समान 0.25 मिलियन डॉलर लगभग 2.29 करोड़ रुपये की प्राइज मनी तय की गई है. इस बार आईसीसी ने कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 123.77 करोड़ का प्राइज पूल रखा हैं. ये प्राइज पूल 2024 के टी 20 वर्ल्ड कप की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा हैं.

भारत की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए संभाव‍ित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें: बुमराह के बंप कैच पर खुशी से झूम उठीं साक्षी, MS Dhoni का रिएक्शन हुआ वायरल

ज़रूर पढ़ें