T20 World Cup 2026: सुपर-8 के लिए टीमें तैयार, जानें क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का नियम

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले अब अपने आखिरी चरण पर है. इसी के साथ सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है.
T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले अब अपने आखिरी चरण पर है. इसी के साथ सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है. भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमों ने सुपर-8 मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब ये 8 टीमें सुपर-8 में आमने-सामने होंगी, जहां से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए टिकट कटाएंगी.

क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का नियम?

सुपर-8 मुकाबलों में हर टीम को अपने-अपने ग्रुप के साथ कम से कम 1-1 मुकाबला जरूर खेलना होगा. जैसे की भारत ग्रुप 1 में है तो उसे इस ही ग्रुप की बाकी तीन टीमों के साथ 1-1 मैच खेलना होगा. ग्रुप 1 में ज़िम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत की टीमें है ऐसे में ये चारों टीम 1-1 मैच आपस में खेलेंगी. वहीं, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ग्रुप 2 में है. इसके बाद दोनों ग्रुपों में जो 2-2 टीमें टॉप पर होंगी, वह चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

सुपर-8 में भारत का शेड्यूल

सुपर-8 मुकाबलों में भारत के शेड्यूल की बात करें तो टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. वहीं, भारत अपना दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेलेगा. सुपर-8 में भारत अपना तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 फरवरी को खेलेगा.

सुपर-8 में पाकिस्तान का शेड्यूल

सुपर-8 मुकाबलों में पाकिस्तान के मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. जबकि दूसरा मैच वह 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा. सुपर-8 में पाकिस्तान अपना तीसरा मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों ग्रुप्स में से कौन सी 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी.

ज़रूर पढ़ें