T20 World Cup 2026: भारत की जीत से तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, टीम इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर

T20 World Cup 2026: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने एक बार फिर भारत को लेकर जहर उगला है.
Team India

टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. भारत की इस कामयाबी के बाद एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने एक बार फिर भारत को लेकर जहर उगला है.

मोहम्मद आमिर ने भारत को लेकर क्या कहा?

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन पारी खेली, मैंने उनकी आईपीएल की बाकी पारियां देखी हैं, लेकिन इस अहम मुकाबले में उनकी खास पारी थी.

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अभी भी अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है. एक पारी टीम की कमियों को छुपा नहीं सकती. उनकी फील्डिंग देखिए इस मैच में तीन-चार कैच छोड़े गए. आगे उन्होंने कहा कि बुमराह के अलावा उनके सभी गेंदबाजों की पिटाई हो रही है. टीम सिर्फ एक गेंदबाज के भरोसे पर खेल रही है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: बारिश की भेंट चढ़ा सेमीफाइनल मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें ICC के नियम

भारत को लेकर की थी भविष्यवाणी

इससे पहले उन्होंने भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले एक कार्यक्रम के दौरान भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. हालांकि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर उन्हें करारा जवाब दिया है. उन्होंने तो यह तक कहा था कि पाकिस्तान भले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाए लेकिन भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करना चाहिए. अब जब भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है तो सोशल मीडिया पर फैंस आमिर को जमकर ट्रोल कर रहे है.

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर

अब भारत टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा. यह लगातार तीसरा मौका होगा जब भारत-इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी.

ज़रूर पढ़ें