T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाहर होने पर रिपोर्टर ने कप्तान आगा से किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकबले में श्रीलंका को हराने के बावजूद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.
Salman Ali Agha

सलमान अली आगा

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकबले में श्रीलंका को हराने के बावजूद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से तीखी सवाल किए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को 100 रन के अंतराल से हराना था, लेकिन वह ऐसा करने में कामयाब नहीं रही और पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो गया.

मीडिया ने आगा से पूछे तीखे सवाल

दरअसल श्रीलंका पर 5 रन से जीत दर्ज करने के बाद जब पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उनपर सवालों की बौछार हो गई. एक पत्रकार ने उनसे तीखा सवाल करते हुए पूंछा की वह खुद कप्तानी छोड़ेंगे या पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड उन्हें हटाएगा? इसपर आगा ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी फैसला होगा बेहद भावात्मक होगा. उन्होंने कहा कि हम वापस जाकर थोड़ा समय लेंगे और उसके बाद कोई फैसला लेंगे.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

माइक हेसन पर क्या बोले आगा?

वहीं, दूसरे पत्रकार ने हेड कोच माइक हेसन को लेकर सलमान अली आगा से सवाल पूंछते हुए कहा कि क्या हेसन टीम पर ज्यादा हावी हैं और आपको एक डमी कैप्टन के रूप में पेश किया जा रहा है? इसपर आगा ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर में इसका जवाब न दूं तो आप इसे अनादर समझेंगे. लेकिन टीम एक एक व्यक्ति के फैसले से नहीं चलती.

बता दें, इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा बल्ले से भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. 6 पारियों में उन्होंने महज 60 रन ही बनाए हैं.

ज़रूर पढ़ें