T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ शिमरॉन हेटमायर ने रचा इतिहास, बन गए नए सिक्सर किंग

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर इतिहास रच दिया है.
Shimron Hetmyer

शिमरॉन हेटमायर

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 2 छक्के जड़कर नया कीर्तिमान रच दिया है. अब वह इस संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत के खिलाफ धमाकेदार पारी

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में शिमरॉन हेटमायर ने तूफानी पारी खेली और महज 12 गेंदों में 225 के स्ट्राइक रेट से 27 रन कूट डाले. इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 1 चौका निकला. हेटमायर ने जैसे ही भारत के खिलाफ दो छक्के जड़े वैसे ही इस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हेटमायर अब टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय कप्तान भी शामिल

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

बता दें, भारत के खिलाफ मैच से शिमरॉन हेटमायर ने इस टूर्नामेंट में 17 छक्के लगाए थे. जिसके बाद इस मैच में उन्होंने दो और छक्के जड़कर पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है. हेटमायर19 छक्कों के साथ अब टॉप पर है. वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान है जिन्होंने 18 छक्के जड़े.

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 17 छक्के जड़े थे. चौथे नंबर पर 16 छक्के के साथ क्रिस गेल काबिज है, वहीं पांचवें नंबर अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज़ है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 16 छक्के जड़े थे.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियन टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की तूफानी 97 रन की पारी के बदौलत 199 रन बनाकर 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें