T20 WC 2026: सुपर-8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़त, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

IND vs SA: सुपर-8 में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. इस मैच से पहले दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है.
IND vs SA

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब लीग स्टेज मुकाबलों के बाद सुपर-8 मैचों का दौर शुरू होने वाला है. 22 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि क्या कहते है रिकॉर्ड्स और किस टीम का पलड़ा भारी है.

IND vs SA: किसका पलड़ा भारी?

सुपर-8 में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. इस मैच से पहले दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. पिछले मुकाबलों के मुताबिक इस फॉर्मैट में भारत का दबदबा बना हुआ है, हालांकि कुछ मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने भी कड़ी चुनौती दी है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 35 टी20 इंटरनेशनल में भारत ने 21 में जीत दर्ज की है, जबकि 13 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है और 1 मैच रद्द हुआ. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में अबतक खेले गए 7 मैचों में भारत ने 5 तो दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: हार्दिक पंड्या का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ऑलराउंडर

भारत को मिल सकता है फायदा

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में नजर आ रही है, टीम ने पहले चरण के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी लीग स्टेज मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था. अब उसे अपना अगला मुकाबला इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. ऐसे में माना जा रहा है कि भारत को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में चटाई थी धूल

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की फाइनलिस्ट थी. जहां फाइनल में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीत लिया था. अब सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, और वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका- एडेन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे और क्वेना मफाका

ज़रूर पढ़ें