T20 World Cup 2026: भारत का यूएसए से मुकाबला कल, 7 नए खिलाड़ियों के साथ खिताब बचाने के अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम इस मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा.
Team India

टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचित फॉर्मेट का महाकुंभ 7 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. ओपनिंग मैच में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होगी.

पहले मैच में भारत-अमेरिका की होगी भिड़त

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया की टीम को शामिल किया गया है. भारतीय टीम इस मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया?

अमेरिका के बाद भारतीय टीम का सामना 12 फरवरी को नामीबिया से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना तीसरा लीग मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी. जबकि 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा.

7 नए खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी. आपको बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया गया था. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में अब तक एक भी सीरीज नहीं गंवाई है. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वाड में 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा थे, जबकि 7 नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें