T20 World Cup: साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है.
Sahibzada Farhan

साहिबजादा फरहान

T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी हुई है. इस बीच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है. फरहान अब किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाते ही उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली का किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फरहान इसी वर्ल्ड कप में तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं. इसी के साथ वह किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु, अबू धाबी में अटके जॉनी बेयरस्टो, पीएम से लगाई मदद की गुहार

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

बता दें, फरहान से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे. उस वर्ल्ड कप में किंग कोहली के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे. अब फरहान ने कोहली को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में 383 रन बना लिए हैं. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अब भी भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के ही नाम है.

श्रीलंका के खिलाफ जड़ा शतक

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लिकेले में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है. इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. फरहान की शतकीय पारी के बदौलत पाक टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी.