एशियन गेम्स 2026 की टीम से बाहर हुईं टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, चयन विवाद पर PM मोदी से लगाई गुहार

Manika Batra: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली हैं. टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
Manika Batra

मनिका बत्रा (Photo-PTI)

Manika Batra: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली हैं. टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. भारतीय टॉप महिला पैडलर ने चयन न होने पर निराश जताई है और उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया गया है. मनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है.

एशियन गेम्स 2026 के लिए मनिका बत्रा का नहीं हुआ सेलेक्शन

दरअसल हाल ही में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया है. इस टीम में स्टार पैडलर मनिका बत्रा को मुख्य दल में शामिल नहीं किया गया है. बल्कि उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है. TTFI के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगी रेसलर विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से WFI को बड़ा झटका

मनिका ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स 2026 के लिए मुख्य दल में जगह न मिलने के बाद स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा,”मुझे सिर्फ सेलेक्शन ना होने का दुख नहीं हैं, बल्कि मैं इस बात से ज्यादा निराश हूं कि सेलेक्शन नियमों की व्याख्या और उनका इस्तेमाल किस तरह किया गया.” मनिका ने ये भी दावा किया कि उन्हें टीम से बाहर करने के पीछे कोई कारण भी नहीं दिया गया.

भारतीय स्टार ने कहा कि चयन प्रक्रिया में समानता को लेकर सवाल उठते रहे हैं. उनके मुताबिक, एशियन गेम्स के पिछले सीजन में सेलेक्शन साइकिल में जिन नियमों को माना गया था, इस बार उनके मामले में अलग तरीके से लागू किए गए. साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वही नियम थे, तो फिर उनके साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया?

PM मोदी से लगाई गुहार

टेबल टेनिस स्टार ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से हस्तक्षेप करने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर सेलेक्शन प्रोसेस को लेकर स्पष्टता मांगी हैं.

ज़रूर पढ़ें