तंजीद हसन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने वाले बने पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी
तंजीद हसन
Tanzid Hasan Tamim: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा ओपनर तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास रच दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं.
तंजीद हसन ने जड़ा शतक
दरअसल बांग्लादेश की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. डार्विन में जारी पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेशी ओपनर तंजीद हसन ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश की पारी के दौरान तंजीद 0 के निजी स्कोर पर थे तभी नाथन ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था और इसी का फायदा बल्लेबाज ने उठाया. जीवनदान मिलने के बाद तंजीद हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस मैच में बांग्लादेशी ओपनर ने 197 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली.
Tanzid Hasan Tamim’s maiden Test hundred💯 helps Bangladesh take the lead against Australia in Darwin🔥 pic.twitter.com/3uPGRg8Suz
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 14, 2026
यह भी पढ़ें: AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 434वां विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऐसा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज
बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही तंजीद हसन ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं जड़ पाया था. तंजीद का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा ही मुकाबला है.
इसी साल किया टेस्ट डेब्यू
25 साल के बांग्लादेशी ओपनर तंजीद हसन ने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 26 और 4 रन बनाए थे. तंजीद व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार खेलते रहे हैं. उन्होंने 40 वनडे और 53 टी20I मैच खेले हैं.