IND vs NZ: विश्व कप में टीम इंडिया ने की छक्कों की बरसात, टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए

इस मैच के पहले टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम पर था. लेकिन टीम इंडिया के 358वां छक्का मारते ही वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
Team India hit the most number of sixes in T20 World Cup history.

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए.

IND vs NZ: टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मैच में टीम ने कुल 255 रन बनाए. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. इस मैच में टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बनाए. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ही ओवर से छक्कों की बरसात कर दी. इसके साथ ही टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम पर हो गया है.

वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड को तोड़ा

टी-20 विश्वकप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारत ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की. टीम इंडिया के ओपनर संजू समैसन और अभिषेक शर्मा दोनों ने मिलकर शुरुआती 6 ओवरों में ही 6 छक्के लगाए. इन 6 छक्कों के साथ ही टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस मैच के पहले टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम पर था. लेकिन टीम इंडिया के 358वां छक्का मारते ही वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड भी तोड़ा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में कई रिकॉर्ड बनाए गए. इसी क्रम में भारत ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में नॉक आउट मैच में सबसे ज्यादा तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इसके पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम पर था. अफ्रीकी टीम ने 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे, लेकिन अब भारतीय टीम ने 7.3 ओवर में ही 100 रन बना डाले.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 18 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

ज़रूर पढ़ें