दो हफ्ते आराम के बाद एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, जानें अगस्त-सितंबर का पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की. इस जीत के बाद अब टीम इंडिया को करीब दो हफ्ते का आराम मिला है, जिसके बाद टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद सितंबर में भारतीय टीम का शेड्यूल बहुत व्यस्त रहने वाला है टीम को 3 बाइलेटरल सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है.
अगस्त में श्रीलंका टूर पर जाएगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को अगस्त के महीने में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दोनों देशों के बीच यह सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी. पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया सितंबर के महीने में एक्शन में नजर आएगी.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच
सितंबर में 3 सीरीज खेलेगा भारत
सितंबर के महीने में भारतीय टीम का शेड्यूल बहुत व्यस्त रहने वाला है. क्योंकि इस महीने टीम इंडिया को 3 बाइलेटरल सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यस्त शेड्यूल के कारण भारत की दो अलग-अलग टीमें अलग-अलग जगह पर खेलेंगी.
- इस महीने के पहले 2 हफ्ते में भारत 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा कर सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
- इसके बाद अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत में ही टीम इंडिया की मेजबानी कर सकती है.
- इसके अलावा 19 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स का आयोजन होना है, जिसमें टी20 फॉर्मैट में क्रिकेट इवेंट भी खेले जाएंगे. इसके भारतीय टीम भी खेलने उतरेगी.
- इसके बाद 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे घरेलू सीरीज खेली जाएगी.