क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीबोगरीब RUN OUT! आखिरी गेंद पर गुस्से में मारी किक, पलट गया पूरा मैच
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026
RUN OUT: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में क्रिकेट फैंस को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. मैच की आखिरी गेंद पर हुआ एक अनोखा रन आउट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिरी गेंद पर हुए इस ड्रामा न सिर्फ मैच का रोमांच चरम पर पहुंचाया बल्कि, क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब पलों में जगह बना ली है.
क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीबोगरीब RUN OUT
दरअसल दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में बीते दिन मंगलवार 4 अगस्त को न्यू दिल्ली टाइगर्स और दिल्ली वॉररियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक अजीबोगरीब रन आउट देखने को मिला. 15 ओवर के इस मुकाबले में दिल्ली वॉररियर्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन चाहिए था. स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेला और दोनों रन के लिए दौड़ पड़े.
What a run out by Himmat Singh 💥
— StrangerMan (@_StrangerMan7) August 4, 2026
A run out,out of nowhere in Delhi Premier League pic.twitter.com/sqVDV5ieSo
गेंद दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह के पास थी. उनके पास बल्लेबाजों को आउट करने का आसान मौका था, लेकिन वह गेंद उठाने से चूक गए. इस आसान मौके के छूटते ही हिम्मत सिंह ने गुस्से में गेंद को पैर से किक किया और गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप से जा टकराई और बल्लेबाज रन आउट हो गए.
यह भी पढ़ें: क्या अजीत अगरकर की होगी टीम इंडिया से छुट्टी? चीफ सिलेक्टर बनने के लिए इस दिग्गज का सामने आया नाम
सुपर ओवर में पहुंचा मैच
हिम्मत सिंह के गेंद को किक करते ही गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप से टकरा गई. तक तक बल्लेबाज प्रथम सलूजा अपनी क्रीज तक नहीं पहुंच सके थे और वह रन आउट हो गए. प्रथम के आउट होने के साथ ही मैच टाई हो गया और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया. इस अजीबोगरीब रन आउट को देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए.
दिल्ली वॉररियर्स ने मारी बाजी
हालांकि, सुपर ओवर में दिल्ली वॉररियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली, लेकिन हिम्मत सिंह का यह अनोखा रन आउट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा. हिम्मत सिंह का यह अनोखा रन आउट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.