Vistaar NEWS

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच की टिकट बुकिंग 25 सितंबर से शुरू, वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ऐसे करें बुक

India vs West Indies

भारत बनाम वेस्ट इंडीज

India vs West Indies: वेस्टइंडीज की टीम जल्द ही भारत दौरे पर आने वाली है जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस दौरान वनडे सीरीज का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच किया जाएगा. जबकि टी20 सीरीज 6 से 16 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा. इस मुकाबले के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर से शुरू होगी.

किस ऐप या वेबसाइट पर खरीद सकेंगे टिकट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच के सभी टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकटों की ऑनलाइन बिक्री के लिए District by Zomato को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी बनाया है. फैंस 25 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे से District by Zomato ऐप और वेबसाइट पर टिकट खरीद सकेंगे.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया की किट में गड़बड़ी! एक साथ सामने आई कई परेशानी, BCCI को करनी पड़ी मशक्कत

कितने से शुरू होगी टिकटों की कीमत?

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को स्टेडियम में देखने के लिए फैंस को कम से कम 1 हजार रुपये खर्च करने होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 हजार रुपये से टिकटों की शुरुआत होगी. वहीं, पैवेलियन का टिकट 12 हजार 500 रुपए का होगा. साथ ही अन्य कैटेगरी के टिकटों की कीमत मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जल्द ही जारी कर देगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्तूबर से होने जा रहा है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के अन्य मुकाबले रांची, लखनऊ, हैदराबाद और बेंगलुरू में खेले जाएंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

Exit mobile version