Vistaar NEWS

कभी 107 तो कभी 100 रन…एशिया कप में तिलक वर्मा का जलवा, सेमीफाइनल में भी जड़ी फिफ्टी

tilak varma

तिलक वर्मा

Tilak Varma: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है. टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींच लिया है. तिलक ने अब तक दो शतक जड़ने के बाद सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी निरंतरता साबित की है.

तिलक वर्मा ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के सामने लगातार चुनौती पेश की है. सबसे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच में 107 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद पाकिस्तान ए के खिलाफ भी तिलक का बल्ला खूब चला था और उन्होंने 100 रनों की पारी खेली थी.

सेमीफाइनल में भी गरजा तिलक वर्मा का बल्ला

इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा की निरंतरता गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द रहा. लगातार दो शतक जड़ने के बाद सेमीफाइनल मुकाबले में भी तिलक वर्मा का बल्ला जमकर बोला है. श्रीलंका ए के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 66 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का भी शामिल रहा. इस तरह इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने इस टूर्नामेंट में दो शतक जड़ने के साथ एक अर्धशतक भी अपने नाम कर लिया.

टीम इंडिया के लिए अहम तिलक का फार्म

तिलक वर्मा का यह शानदार फार्म टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. तिलक भारतीय टी20 टीम का यहां हिस्सा हैं और वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. जरूरत पड़ने पर वह पारी को संभालने के साथ तेज गति से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं. टी20 क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए कई बार बड़ी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है.

3 मैचों में बनाए 260 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने तीन मैचों में खेलते हुए 260 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है. खास बात यह है कि तिलक ने लगातार तीन पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाया और इंडिया ए की बल्लेबाजी को मजबूत आधार दिया.

Exit mobile version