U-19 World Cup Final: फाइनल में भारत-इंग्लैंड की भिड़त, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

U19 World Cup Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच जिम्बॉब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच खिताबी मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार 1 बजे) से होगी.
u-19-final-ind-vs-eng

u-19-final-ind-vs-eng

U19 World Cup Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब जल्द ही टूर्नामेंट को नया चैम्पियन मिलने वाला है. खिताबी मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम की भिड़ंत इंग्लैंड अंडर-19 टीम से होगी, जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के मजबूत इरादे से मैदान पर उतरेंगी. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में नजर आई हैं. ऐसे में फैंस इस हाई- वोल्टेज मुकाबले के लिए काफी उत्सुक हैं. आइए जानते हैं कब और कहां लाइव देख सकेंगे भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच…

अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह

दरअसल, भारतीय अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दसवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसके अलावा भारत लगातार छठवीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भी 6 बार फाइनल में पहुंच चुकी है.

शानदार फार्म में इंग्लैंड

वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की बात करें तो, उसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटकनी देकर फाइनल का टिकट कटाया है. आपको बता दें, इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ने एक भी मैच नहीं हारे हैं. उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप और गेंदबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में फाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड के रूप में कड़ी चुनौती है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK U19 WC: भारत ने पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप से किया बाहर, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

कब और कहां देखें फाइनल लाइव?

आपको बता दें, आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच जिम्बॉब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच खिताबी मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार 1 बजे) से होगी. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर की जाएगी. इसके अलावा फैंस जियो हॉटस्टार पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें