ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 230 पायदान की लगाई छलांग, टॉप-50 बल्लेबाजों में मारी एंट्री
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन करके बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं. हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया जिसका इनाम अब उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है. आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने 230 पायदान की लंबी छलांग लगाकर दुनिया के टॉप-50 टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है.
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई लंबी छलांग
आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 230 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए सीधे टॉप-50 बल्लेबाजों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. ताजा रैंकिंग के मुताबिक वैभव 536 रेटिंग के साथ 48वें नंबर पर काबिज है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव ने इतनी बड़ी छलांग लगा दी है.
🚨 Vaibhav Sooryavanshi rises 230 positions to the 48th spot in the ICC Men's T20I Player Rankings after a fine series in Zimbabwe 🔥
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 29, 2026
Shreyas Iyer has risen to 24th, while Tilak Varma has jumped up to 6th spot 💪#ICCRankings pic.twitter.com/cd8KFzRpo5
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज से वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि अपनी डेब्यू सीरीज में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर सके. लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अगली ही सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे.
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल करियर
15 वर्षीय भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 189.22 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले.