‘मुझे T20 में 200 रन बनाना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना असली टारगेट, इस खिलाड़ी का तोड़ना चाहते हैं रिकॉर्ड

वैभव ने एक ऐसा दावा किया है जिसकी वजह से पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. वह महान खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है.
Vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के ऑपनर और आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने नए बयान से चर्चा में है. वैभव ने एक ऐसा दावा किया है जिसकी वजह से पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. वैभव सूर्यवंशी ने इग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से बातचीत करते हुए कहा है कि फिफ्टी या फिर सेंचुरी बनाने से संतुष्टि नहीं मिलती है बल्कि उनका सपना तो कुछ और है.

टी 20 फॉर्मेट में 200 रन बनाना चाहते हैं वैभव

वैभव ने कहा कि वह टी 20 फॉर्मेट में 200 रन बनाना चाहते हैं. दरअसल बातचीत के दौरान जब केविन पीटरसन ने पूछा कि क्या उन्हें अर्धशतक सेलिब्रेट करना पसंद है, तो वैभव ने कहा कि नहीं इतना ज्यादा नहीं इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं टी 20 फॉर्मेट में 200 रन बनाना हूं. मैं उनका (गेल) का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता है.

वैभव सूर्यवंशी यहां पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने की बात कर रहे थे. गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आज भी टी20 इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पूरा भरोषा है कि वह ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

अगर पूरे 20 ओवर खेल जाऊं तो…

बैभव ने बताया है कि ‘अगर मैं किसी मैच में पूरे 20 ओवर खेल जाऊं, तो 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. वैभव कहते है कि उन्हें नर्वस 90 का भी कोई दवाब महसूस नहीं होता है. वैभव सूर्यवंशी की यहीं सोच उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है.

कई बार खेली बड़ी पारी

गौरतलब है कि इस साललअंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 175 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार के लिए खेलते हुए वह 190 रनों तक पहुंच गए थे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चारों टीमें फाइनल, RCB-GT-SRH के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई

ज़रूर पढ़ें