चौथे T20 से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? शानदार फॉर्म के बावजूद प्लेइंग 11 से कट गया पत्ता
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi Dropped 4th T20I: ऑकलैंड में जारी चौथे टी20 मैच में भारत की प्लेइंग 11 जैसे ही सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि वह इस मैच की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव के साथ उतर रहे हैं. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को इस मैच से बाहर किया गया है. जबकि ईशान किशन और मयंक यादव की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.
शानदार फॉर्म के बावजूद प्लेइंग 11 से हुए वैभव
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. उन्हें ईशान किशन की जगह टीम में मौका मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन, इसके अगले ही मैच में उन्होंने शानदार वापसी की और 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रनों की तूफानी पारी खेली. तीसरे टी20 मैच में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 43 गेंदों पर 133 रन की विस्फोटक साझेदारी की थी. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें चौथे टी20 मैच की प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी?
कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को प्लेइंग 11 से बाहर करने को लेकर कोई खास वजह नहीं बताई है.लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ईशान किशन की वापसी के चलते ही वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना पड़ा है. क्योंकि वैभव को उन्ही की जगह मौका दिया गया था. अब ईशान फिट होकर वापसी कर रहे हैं जिसके कारण वैभव को बाहर बैठना पड़ा है.
खबर अपडेट की जा रही है…