14 साल के वैभव सूर्यवंशी को ICC ने दिया खास तोहफा, इस टीम में किया शामिल
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपने दमदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं. अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शनदार प्रदर्शन करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आईसीसी ने खास तोहफा दिया है. दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ ऐलान किया है, जिसमें सूर्यवंशी को शामिल किया गया है.
ICC ने किस टीम में किया वैभव को शामिल
टूर्नामेंट की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है, जिसमें कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल पेट का नाम शामिल है. आपको बता दें कि इस टीम का चयन आईसीसी पैनल द्वारा किया गया है.
फाइनल में खेली थी शतकीय पारी
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 80 गेंदों में 175 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वैभव की इस धमाकेदार पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 100 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया. वैभव के अलावा कनिष्क चौहान ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. इसके अलावा हेनिल पटेल ने टूर्नामेंट में घातक गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट झटके.
टीम ऑफ द टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों को मिला मौका?
आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें थॉमस रेव, मैनी लम्सडन, और बेन मेयस का नाम शामिल है. इसके अलावा श्रीलंका के वीरन चामुदिता, ओलिवर पर्क (ऑस्ट्रेलिया), नूरिस्तानी उमरज़ई (अफगानिस्तान), विटेल लॉज (वेस्टइंडीज), और अली रज़ा (पाकिस्तान) हैं.