एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में कब और किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत?
टीम इंडिया
Asia Cup 2026: वुमेंस एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी और रोमांचक दौर में पहुंच गया है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की तस्वीर भी अब साफ हो गई है. टीम इंडिया ने ग्रुप ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी. वहीं, पाकिस्तान, बंगलादेश और श्रीलंका ने भी टॉप-4 में एंट्री कर ली है. ऐसे में आइए जानते हैं सेमीफाइनल में किस टीम की भिड़ंत किस से होगी…
सेमीफाइनल में भारत की किस टीम से होगी भिड़ंत?
दुबई में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप 2026 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में बांगलादेश ने यूएई की हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस मैच में बांग्लादेश ने 34 रनों से जीत दर्ज की. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले दो अलग-अलग ग्रुप वाली टीमों के बीच खेले जाएंगे. ग्रुप ए में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि ग्रुप बी में से श्रीलंका और बांग्लादेश ने टॉप 4 में एंट्री की है. ऐसे में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा.
The four Women's Asia Cup semi-finalists are confirmed!
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 8, 2026
SF1: India vs Bangladesh, Sep 10
SF2: Sri Lanka vs Pakistan, Sep 11#WomensAsiaCup2026 pic.twitter.com/Apw1iGBFNr
यह भी पढ़ें: भारत से शर्मनाक हार झेलने के बाद भी नहीं गई पाकिस्तान की हेकड़ी,वायरल वीडियो में दिखाए तेवर
कब होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले
ग्रुप ए में टीम इंडिया नंबर वन पर है,जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका टॉप पर बनी हुई है. भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को दुबई मेंन ही खेला जाएगा.
फाइनल में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को दुबई में ही खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है. भारत और पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल फाइनल में अपने-अपने मैच जीत लेते हैं तो फाइनल में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं.