कब और कहां देखें भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स
भारत बनाम आयरलैंड
IND vs IRE: भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द ही आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह टीम इंडिया की पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी, ऐसे में फैंस की नजरें इस सीरीज पर टिकी हुई हैं. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम आयरलैंड मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को जाएगा, जबकि दूसरा और आखिरी टी20 मैच 28 जून को खेला जाएगा. ये दोनों ही मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे. भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर उलटफेर करने की कोशिश करेगी.
AB BAARI HAI SOORYAVANSHI KE INDIA T20I DEBUT KI! IRELAND, GET READY! 🚨
— Sony LIV (@SonyLIV) June 21, 2026
At just 15 years old, the youngest senior India call-up in history 🇮🇳
Watch #IREvIND LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork 🍿🏆 pic.twitter.com/ZVMmpW98ji
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैचों के समय की बात करें तो दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से शुरू होंगे. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी शाम 5:30 बजे होगा. ऐसे में भारतीय दर्शक प्राइम टाइम में रोमांचक मैच का लुत्फ़ उठाया सकेंगे.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच को हिंदी में देख सकेंगे. वहीं सोनी स्पोर्ट्स 5 पर आप इस मैच को इंग्लिश में देख सकते हैं. इसके अलावा दो मैचों की टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी. इस मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठाने के लिए आपको सोनी लिव ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.