RCB vs SRH में किन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB vs SRH: आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांच और हाई स्कोर के लिए जाने जाते हैं. इस हाई-वोल्टेज राइवलरी में कई स्टार बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.
RCB vs SRH

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद ले बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच 28 मार्च को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांच और हाई स्कोर के लिए जाने जाते हैं. इस हाई-वोल्टेज राइवलरी में कई स्टार बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में आरसीबी बनाम एसआरएच मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

RCB vs SRH किन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन?

1. विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली का है. कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने एसआरएच के खिलाफ अब तक खेली 24 पारियों में 805 रन बनाए हैं.इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं.पिछले सीजन उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की दमद्र पारी खेली थी.इसके अलावा विराट इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, मुंबई का क्रिकेटर गिरफ्तार

2. डेविड वॉर्नर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर है. एसआरएच की ओर से खेलते हुए उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अब तक 13 मैच खेले हैं.इस दौरान उन्होंने 647 रन बनाए. वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2016 का खिताब जितवाया था.हालांकि इस साल वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं. वॉर्नर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं.

3. एबी डिविलियर्स

इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का है. आरसीबी के ओर से खेलते हुए उन्होंने एसआरएच के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने एसआरएच के खिलाफ 17 मैचों में 540 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं. बता दें, डिविलियर्स अब आईपीएल में सक्रिय नहीं हैं. उन्होंने साल 2021 में आईपीएल से संन्यास ले लिया था.

ज़रूर पढ़ें