ODI क्रिकेट से संन्यास के बाद कौन लेगा नंबर-3 में विराट कोहली की जगह? मुंबई इंडियन के इस क्रिकेटर का दावा मजबूत

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही सक्रिय हैं, क्योंकि वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही सक्रिय हैं, क्योंकि वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किंग कोहली जल्द ही वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में नंबर-3 की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?

मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का अगला नंबर-3 बल्लेबाज माना जा रहा है. किंग कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में वह सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज फिलहाल टी20 क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहा है. हाल ही में आईपीएल 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि वनडे फॉर्मैट में भी उनके बल्ले से रनों की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रियान पराग पर BCCI का बड़ा एक्शन, वेपिंग विवाद में ठोका 25% जुर्माना

कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर

23 वर्षीय बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अब तक 49 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 46 पारियों में उन्होंने 1390 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे मैचों की 4 पारियों में 68 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल हैं. 23 फर्स्ट क्लास मैचों की 35 पारियों में तिलक के नाम 1562 रन दर्ज हैं. वहीं 47 लिस्ट ए मैचों की 45 पारियों में उन्होंने 1867 रन बनाए हैं. इसके अलावा 151 टी20 मैचों की 143 पारियों में उन्होंने 4487 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें