श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई के बाद किसके पैर छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? VIDEO वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका दौरे पर भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका दौरे पर भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि मैदान पर हुई लड़ाई है. बता दें, बीते दिन 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपरओवर में हारने के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मैच के बाद वैभव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी के पैर छूटे नजर आ रहे हैं.

वैभव ने किसके छुए पैर?

दरअसल वायरल वीडियो में वैभव सूर्यवंशी जिसके पैर छू रहे हैं वो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और देश के पहले वनडे कप्तान अनुरा टेनेकुन हैं. वीडियो में वैभव पूर्व क्रिकेट के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. बता दें, टेनेकुन ने 1975 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी. भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच के दौरान टेनेकुन दांबुला में मौजूद थे और उन्होंने भारतीय युवा बल्लेबाज से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरन वैभव ने पूर्व कप्तान के पैर तो छूए ही, साथ ही उन्हें अनुरा टेनेकुन से एक जबरदस्त सलाह मिली. टेनेकुन ने वैभव से कहा,”लोग क्या कहेंगे उसकी परवाह मत करो और अपने गेल पर फोकस करो.”

यह भी पढ़ें: IndiaA vs Sri lanka A: सुपर ओवर में हारने के बाद श्रीलंकाई टीम से भिडे़ Vaibhav Suryavanshi, बीच-बचाव करने उतरे सभी खिलाड़ी

श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई का वीडियो वायरल

इस वीडियो से पहले वैभव सूर्यवंशी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ बहस करते नजर आ रहे थे. वायरल वीडियो सुपर ओवर समाप्त होने के बाद का है जब भारतीय खिलाड़ी मैदान से लौट रहे थे, तभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कुछ कहा और माहौल गरमा गया. वीडियो में वैभव एक खिलाड़ी को धक्का देते नजर आ रहे हैं, जिसके जवाब में दूसरे खिलाड़ी भी उन्हें धक्का देते हैं. बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ी बीच-बचाव कर मामले को शांत करते हैं.

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

भारत ए बनाम श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो इस मैच में वह 14 गेंदों में सिर्फ 21 रन ही बना सके, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल है. श्रीलंका में खेली जा रही इस ट्राई सीरीज में वैभव अब तक 50 का आंकड़ा नहीं छूं पाए हैं.

ज़रूर पढ़ें