IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? कप्तान गिल ने बताई बड़ी वजह
जसप्रीत बुमराह
Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह के इस मैच में न खेलने के पीछे की वजह बताई है.
लॉर्ड्स वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह?
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरा मैच का हिस्सा नहीं हैं. इस अहम मुकाबले में बुमराह नहीं खेल रहे हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान इस बात की पुष्टि की. गिल ने कहा,’बूम घुटने की चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं.’ बीसीसीआई ने भी बुमराह की चोट पर आधिकारिक बयान जारी किया.
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the 3️⃣rd ODI 🙌
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
Jasprit Bumrah had an impact injury on his left knee while fielding in the second ODI in Cardiff. He was not available for selection for the third ODI due to reactive swelling in his left knee.
Updates ▶️… pic.twitter.com/RJdchL62hv
बोर्ड ने अपने बयान में बताया कि कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय बुमराह के बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उनके घुटने में रिएक्टिव सूजन आ गई. इसी कारण उन्हें तीसरे वनडे के लिए टीम में नहीं चुना जा सका.
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में इतिहास रचने को तैयार रोहित-विराट की जोड़ी, भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा
इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों में बुमराह का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में बुमराह ने दो मैच खेले हैं. इंजरी के चलते वह तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. लगभग 3 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करते हुए बुमराह ने इन दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी की और 1-1 विकेट झटके. तीसरे मैच में उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है.
लॉर्ड्स वनडे में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिध कृष्णा