भारत के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बावजूद क्यों भड़के सुनील गावस्कर? बुमराह का नाम लेकर कही ये बात
सुनील गावस्कर
Sunil Gavaskar: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. लेकिन इसके बावजूद भारतीय पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है. गावस्कर ने ऑन-एयर कहा कि बुमराह की गेंदबाजी के दौरान दर्शकों से उनके नाम के नारे लगवाना सहीं नहीं था.
सुनील गावस्कर ने क्यों जताई नाराजगी?
दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने ओवर की तैयारी कर रहे थे. तब स्टेडियम डीजे ने दर्शकों से ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगाने का अग्राह किया. कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने इसे वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अनुचित बताया है. उनका मानना है कि ऐसी गतिविधियां ओवरों के बीच हो सकती हैं, लेकिन ओवरों के दौरान नहीं.
Sunil Gavaskar said, “the DJ shouting ‘Boom, Boom, Bumrah’ in between deliveries is totally unfair. In between overs it’s fine, but why do it in between the deliveries, it’s a World Cup game”. pic.twitter.com/6T5aFxJlXe
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 5, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच? नोट कर लीजिए सारी डिटेल
लेजर शो का किया था विरोध
इससे पहले सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री के साथ मिलकर ईडन गार्डन्स में भारत-वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबले के दौरान लेजर शो को आयोजित करने पर आईसीसी की कड़ी आलोचना की थी. अब उन्होंने ओवरों के दौरान दर्शकों के नारों को अनुचित करार दिया है.
भारत ने बनाए 253 रन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू सैमसन और शिवम दुबे की तूफानी पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट झटके.
अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.