FIFA World Cup 2026 में क्या आखिरी बार भिड़ेंगे मेसी-रोनाल्डो? जानें कब हो सकती है दोनों की टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. इसी के चलते फुटबॉल जगत के दो बड़े दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कई बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. लेकिन फैंस मेसी और रोनाल्डो के बीच टक्कर का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्टार खिलाड़ी शायद आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन दोनों खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत हो सकती है.
कब होगी मेसी-रोनाल्डो की टक्कर?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी अर्जेंटीना के लिए खेलते नजर आएंगे तो वहीं रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए खेलते दिखेंगे. इन दोनों टीमों को वर्ल्ड कप के लिए अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. बता दें, अर्जेंटीना की टीम ग्रुप जे में हैं तो वहीं पुर्तगाल को ग्रुप के में रखा गया है. ऐसे में इन दोनों टीमों की भिड़ंत ग्रुप स्टेज में तो नहीं होगी. अगर ये दोनों टीमें अपने ग्रुप स्टेज मैच जीत कर टॉप पर आ जाती है और इसके बाद राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 में भी जीत हासिल कर लेती है, तो 11 जुलाई को इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. जो एक क्वार्टर फाइनल मैच होगा.
यह भी पढ़ें: ‘एक बिहारी सब पर भारी…’, विराट कोहली भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, VIDEO वायरल
करेंगे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उतरते ही लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करा लेंगे. बता दें, ये दोनों स्टार खिलाड़ी इस बार अपना छठा वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे, जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है. इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये इन दोनों स्टार खिलाड़ियों का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप हो सकता है. ऐसे में अगर 11 जुलाई को अर्जेंटीना और पुर्तगाल के बीच मुकाबला होता है तो यह मेसी और रोनाल्डो के बीच भी फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी भिड़ंत हो सकती है.