वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI से बाहर होंगे शुभमन गिल? मैच से पहले कप्तान की चोट पर आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल
Shubman Gill Injury Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद सिराज की एक गेंद से गिल की कोहनी पर चोट लग गई थी, जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से उनके बाहर होने की आशंका तेज हो गई. अब गिल की चोट पर भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया है.
प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए गिल
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले तिरुवनंतपुरम में प्रैक्टिस कर रही है. दोनों टीमों के बीच पहले वनडे मैच से पहले शुक्रवार 25 सितंबर को भारतीय कप्तान शुभमन गिल नेट में बल्लेबाजी कर रहे थे, इसी दौरान सिराज की एक उछाल वाली गेंद उनकी कोहनी में तेजी से जा लगी. इसके बाद गिल ने तुरंत प्रैक्टिस छोड़ दी. बाद में वह अपनी कोहनी में पट्टी बंधे दिखाई दिए.
Despite copping a blow in the nets on Friday, Shubman Gill is fit to play tomorrow’s first ODI against West Indies! https://t.co/4T752wSSwW
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 26, 2026
यह भी पढ़ें: ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप…’, 2027 ODI WC को लेकर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दिया इमोशनल बयान
क्या पहले ODI से बाहर होंगे गिल?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से एक दिन पहले भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान की चोट पर बड़ा अपडेट दिया. इस दौरान कोटक ने कहा,”गिल ठीक हैं और मुझे लगता है कि वह रविवार को होने वाले पहले वनडे मैच को खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”
अगर बाहर हुए गिल तो कौन करेगा कप्तानी?
सितांशु कोटक के बयान के बाद पहले वनडे मैच में शुभमन गिल का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन गिल की इंजरी थोड़ी भी गंभीर पाई जाती है और उन्हें इस मैच में रेस्ट दिया जाता है, तो टीम में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. गिल की गैरमौजूदगी में उप-कप्तान केएल राहुल भारत की कमान संभाल सकते हैं. वहीं, गिल के बाहर बैठने पर बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.