क्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. उनके डेब्यू को लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने चुप्पी तोड़ी है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच बेलफास्ट में शुक्रवार 26 जून को पहला टी20 मैच खेला जाना है. इस मैच से पहले सभी के मन में यही सवाल है कि क्या वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा? क्या वह आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे? इन सवालों का जवाब अब खुद भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिए हैं.

सितांशु कोटक ने क्या कहा?

दरअसल भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जरूर मौका दिया जाएगा. लेकिन सिर्फ उनका डेब्यू कराने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं किया जाएगा, जो लगातार शानदार फॉर्म में है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. कोटक ने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य मैदान पर सबसे मजबूत प्लेइंग-11 उतरना है.

यह भी पढ़ें: ‘इंग्लैंड में रन बनाकर दिखाए…,’ वैभव सूर्यवंशी की सफलता से तिलमिलाया पाक क्रिकेटर, 15 वर्षीय खिलाड़ी को दिया चैलेंज

वैभव की जमकर तारीफ

भारत बनाम आयरलैंड मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉनफ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. इस दौरान कोटक ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज की प्रतिभा पर कोई सवाल नहीं है. वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. आईपीएल और दूसरे टूर्नामेंट में उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उससे उनकी क्षमता साफ नजर आती है. उन्होंने जोफ्रा आर्चर जैसे घातक और तेज गेंदबाजों का सामना किया और ऐसा लगा कि उनपर किसी भी चीज का दबाव नहीं है. वह एक असाधारण टैलेंट हैं.

क्या आज डेब्यू करेंगे वैभव?

प्रेस कॉनफ्रेंस में भारतीय बैटिंग कोच ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों के प्रतिभा के आधार पर उन्हें तुरंत डेब्यू की गारंटी नहीं मिलती. आगे उन्होंने का वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल करने का अंतिम फैसला कप्तान और हेड कोच का होगा. अगर वैभव आज खेलते हैं तो बहुत अच्छी बात है, अगर वे आज नहीं भी खेलते हैं तब भी याची ही बात है क्योंकि वह टीम इंडिया का हिस्सा हैं. कोटक के इस बयान के सामने आने के बाद वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

ज़रूर पढ़ें