गंभीर-अगरकर के भी बॉस होंगे VVS Laxman? BCCI जल्द देगा बड़ी जिम्मेदारी

VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट में जल्द ही प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड जल्द ही नई जिम्मेदारी सौंप सकता है.
Gautam Gambhir, Ajit Agarkar or VVS Laxman

गौतम गंभीर, अजित अगरकर या वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट में जल्द ही प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड जल्द ही नई जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है. यह हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से भी बड़ा किरदार हो सकता है.

VVS Laxman को जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बीसीसीआई उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बना सकता है. अगर ऐसा होता है तो लक्ष्मण की भूमिका सिर्फ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तक ही सीमित नहीं रहेगी. बल्कि, वह अलग-अलग अहम हिस्सों में नियुक्तियों से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: कब और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स

BCCI ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से वीवीएस लक्ष्मण की नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. साथ ही यह भी साफ नहीं किया गया है कि अगर लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पद पर नियुक्त किया जाता है, तो उनकी जिम्मेदारियां क्या होंगी.

क्या है डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट?

अगर वीवीएस लक्ष्मण डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनते हैं तो उनकी जिम्मेदारियां बीसीसीआई पर निर्भर करेंगी. डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में वह सीनियर टीम, चयनकर्ताओं, कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और अन्य अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने की जिम्मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं. यह पद खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को लेकर योजना बनाने में बीसीसीआई की मदद कर सकता है.

इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रहे रवि शास्त्री टीम डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं. वह कोच और टीम मैनेजमेंट के ऊपर की भूमिका में थे. अब कुछ वैसे ही रोल में वीवीएस लक्ष्मण नजर आ सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें