IND vs PAK: महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. यूएई में 28 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में दोनों टीमों की भिड़ंत ग्रुप स्टेज में ही होगी. आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट में कब और कितने बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर…
ACC ने जारी किया शेड्यूल
दरअसल एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने बीते दिन गुरुवार 6 अगस्त को महिला एशिया कप के छठे एडिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस आगामी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग-चीन, यूएई और इंडोनेशिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग-चीन की टीमें शामिल हैं. जबकि ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया को रखा गया है.
🚨 SAVE THE DATE 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 6, 2026
🏏 India vs Pakistan
🏆 Women's Asia Cup 2026
📅 5 September, 8:00 PM IST
🏟️Dubai International Stadium
🍿 You know where you'll be! pic.twitter.com/6aHHqSdJhH
यह भी पढ़ें: भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का बदला शेड्यूल, टेस्ट-वनडे के साथ खेले जाएंगे 3 टी20 मैच
कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है, जिसमें पहला मुकाबला थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग-चीन के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 3 सितंबर को उसका सामना हॉन्ग कॉन्ग-चीन से होगा. हर किसी की नजर भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर टिकी हुई हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा.
कितने बार होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में दो बार टक्कर देखने को मिल सकती है. इस टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा. सेमीफाइनल में अगर दोनों टीमें जीत जाती हैं, तो फाइनल में इनके बीच मुकाबला हो सकता है. हालांकि ऐसा होने की संभावना बेहद कम है.
