भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का बदला शेड्यूल, टेस्ट-वनडे के साथ खेले जाएंगे 3 टी20 मैच

India Tour Of South Africa: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस साल के आखिरी में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसके कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है.
Harmanpreet Kaur or Laura Wolvaardt

हरमनप्रीत कौर या लौरा वोल्वार्ड्ट

India’s Tour Of South Africa: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस साल के आखिरी में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. दिसंबर 2026 में होने वाले इस दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दौरे का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें 3 टी20 इंटरनेशनल मैच जोड़े गए हैं. पहले इस दौरे में केवल एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी, लेकिन अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी.

कब होगी भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत?

दरअसल क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने गुरुवार 6 अगस्त को भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के लिए संशोधित शेड्यूल की घोषणा कर दी. इस कार्यक्रम के अनुसार दौरे की शुरुआत 9 से 12 दिसंबर तक खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 16 से 22 दिसंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा वनडे 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा वनडे 22 दिसंबर को ब्लॉमफ़ोन्टेन में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले जोश में दिखे हेड कोच गौतम गंभीर, टीम इंडिया को दिया खास मैसेज, जानें क्या कहा

कब होगा टी20 सीरीज का आगाज?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा, जिसका पहला मुकाबला बेनोनी में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच दूसरा और तीसरा टी20 मैच 29 और 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा. क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुताबिक इस दौरे में टी20 सीरीज को अगले साल होने वाली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिहाज से जोड़ा गया है.

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल

  • 9-12 दिसंबर- एकमात्र टेस्ट (गकेबेरहा)
  • 16 दिसंबर- पहला वनडे (पार्ल)
  • 19 दिसंबर- दूसरा वनडे (केपटाउन)
  • 22 दिसंबर- तीसरा वनडे (ब्लॉमफ़ोन्टेन)
  • 26 दिसंबर- पहला टी20 (बेनोनी)
  • 29 दिसंबर- दूसरा टी20 (पोटचेफस्ट्रूम)
  • 30 दिसंबर- तीसरा टी20 (पोटचेफस्ट्रूम)

ज़रूर पढ़ें