Womens T20 WC 2026: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में कौन आगे? ICC जारी कि नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
Womens T20 WC 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. आईसीसी की इस सूची में भारत की स्टार ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना भी शामिल हैं. स्मृति मंधाना अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज और दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप्प को भी इस सम्मान के लिए नामित किया गया है.
हालांकि भारतीय टीम इस विश्वकप के फाइनल का हिस्सा नहीं है. इस बार टीम इंडिया सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने अपने दमदार प्रदर्शन से इस सूची में जगह बनाई है.
स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 205 रन बनाए, उन्होंने टूर्नामेंट के शुरूआती 2 मैचों में अर्धशतक जड़े थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मैच में 38 रनों की अच्छी पारी खेली थी, हालांकि टीम टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई.
एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 6 मैचों में 185 रन बनाए. एवरेज 46.25 और स्ट्राइक रेट 135.04 की रही.
डैनी व्याट-हॉज
डैनी व्याट-हॉज भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नॉमिनेट हुई हैं, जिन्होंने इस सीजन अभी तक 294 रन बनाए हैं. उन्होंने वेटइंडीज के खिलाफ 65 और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रनों की शानदार पारी खेली थी.
मारिजैन कप्प
दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने इस संस्करण में 124 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए.
फाइनल मुकाबला
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का