डेब्यू मैच में 0 पर आउट हुए यश ठाकुर, सचिन-धोनी के अनचाहे क्लब में हो गई एंट्री

Yash Thakur: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपना वनडे डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में ही यश बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं.
yash thakur

यश ठाकुर

Yash Thakur: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपना वनडे डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में ही यश बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. 0 पर आउट होने के साथ यश ने एक अनचाहा क्लब में एंट्री कर ली है. साथ ही यश अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों कि लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, एमएस धोनी और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.

16 साल बाद हुआ ऐसा

वनडे क्रिकेट में कई ऐसे भारतीय बल्लेबाज रहे हैं, जो अपने डेब्यू मैच में खाता भी नहीं खोल सके. बिशन सिंह बेदी वनडे डेब्यू में 0 पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे. उनके आलवा सचिन तेंदुलकर साल 1989 में अपने वनडे डेब्यू मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. धोनी भी अपने पहले वनडे मैच में शून्य पर आउट हुए थे. साल 2010 में धवन भी अपने डेब्यू मैच में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. अब करीब 16 साल बाद यश ठाकुर का नाम इस लिस्ट में जुड़ा है.

मिला डेब्यू का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मैच में यश ठाकुर को वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला है. अक्षर पटेल ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. यश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचाया है, जिससे उनका चयन भारतीय सीनियर टीम में हुआ है. माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मैच में उन्हें कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ की गैरमौजूदगी में प्लेइंग 11 में मौका मिला.

भारत के लिए खेल चुके हैं टी20 मैच

यश ठाकुर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं. इसी साल जुलाई में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में डेब्यू किया था. उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए थे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें