Vistaar NEWS

रोहित शर्मा की डांट को अभी तक नहीं भूले यशस्वी जायसवाल, पुरानी यादों को ताजा करते शेयर किया पोस्ट

Yashasvi Jaiswal or Rohit Sharma

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर है. जायसवाल अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर अपने जोश के लिए भी जाने जाते हैं. वह एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनका खेलने का स्टाइल तीनों फॉर्मैट को सूट करता है. हालांकि उन्हें सीमित ही मौके मिले हैं.

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इसी बीच उन्होंने एक पुराना किस्सा याद किया, जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें फटकार लगाई थी. अब इसी किस्से को याद करते हुए जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया.

रोहित शर्मा ने बीच मैदान पर लगाई थी फटकार

दरअसल भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर है. इसी बीच उन्होंने प्रैक्टिस करते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,”क्योंकि एक लीजेंड ने कहा था, जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं.”

बता दें, यह घटना बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की है. जहां स्टीव स्मिथ स्ट्राइकिंग एंड पर थे और यशस्वी जायवसाल सिली पॉइंट पर हेलमेट पहन कर फील्डिंग कर रहे थे. आमतौर पर सिली पॉइट का फील्डर कैच लपकने के इरादे से आगे की ओर झुका होता है. लेकिन इस मौके पर स्मिथ का शॉट पूरा होने से पहले ही जायसवाल उठने की पोजीशन में आने लगे थे.

यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद मैदान पर वापसी करेंगे अजिंक्य रहाणे, यूरोप में इस टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट

रोहित शर्मा ने क्या कहा था?

यशस्वी जायसवाल की इस हरकत से स्लिप में खड़े कप्तान रोहित शर्मा को गुस्सा आ गया और उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”ऐ जस्सू, गली क्रिकेट खेल रहा है क्या? नीचे बैठ के रह” रोहित शर्म की यह बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया का तेजी से वायरल हुआ था.

जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा था शतक

जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम में शामिल किया गया था. दोनो टीमों के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 रनों की शतकीय पारी खेली थी. उनके टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 29 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2535 रन दर्ज हैं.

Exit mobile version