Alia Bhatt Action Avatar: फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, रोमांच, सस्पेंस और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं. इन सभी चीजों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खास तौर पर आलिया भट्ट का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
यह बॉलीवुड फिल्म नायिका की अपने भाई को बचाने की संघर्ष कहानी पर आधारित है. वासान बाला द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना और मनोज पाहवा जैसे प्रमुख कलाकार भी शामिल हैं.