Mauganj News: मऊगंज जिले में लगातार हो रही बारिश ने नईगढ़ी नगर की तस्वीर बदल दी है. . बताया जा रहा है कि एक मजदूर तेज बहाव में फंस गया और करीब दो घंटे तक एक पत्थर का सहारा लेकर जिंदगी और मौत से जूझता रहा. आखिरकार वह बह गया. वहीं, दूसरी ओर सुबह से दोपहर तक तीनों मजदूर पानी से घिरे भवन की छत पर फंसे रहे.