ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाएगी. एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'विरोधी मुझे बदनाम करने की लगातार साजिश कर रहे हैं. मेरे ऊपर ग्रुप बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं. मेरे ऊपर कॉकटेल जैसा प्रहार हो रहा है.'