Prashant Kishor: पीके ने राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी, जिसके बाद महागठबंधन ने उनको बीजेपी की 'बी' टीम करार दिया था. हालांकि, अब पीके ने करगहर सीट (Kargahar Assembly Seat) से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
हाल ही में बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक मंच से PM मोदी और उनकी मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. ये सुनकर न सिर्फ PM को ठेस पहुंची, बल्कि बिहार की जनता का दिल भी दुखा.
Rahul Gandhi On Vote Chori: राहुल गांधी ने कहा, "यह चोरी सिर्फ वोटों की नहीं, बल्कि युवाओं के रोजगार, शिक्षा, आरक्षण और यहां तक कि राशन कार्ड और जमीन तक छीनने की साजिश है. राहुल ने कहा, "जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, वही अब लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे."
Amit Shah: अमित शाह ने कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' बताते हुए उसपर सवाल उठाए और राहुल गांधी से माफी की मांग की.
Voter Adhikar Yatra: बिहार के दरभंगा जिले के अतरबेल में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक रैली में मंच से पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया.
Bihar News: खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ कर चुके हैं.
स्टालिन ने इलेक्शन कमीशन पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब एक 'रिमोट-कंट्रोल वाली कठपुतली' बन गया है. उन्होंने राहुल गांधी को धमकाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी तंज कसा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि राहुल गांधी को डराया नहीं जा सकता.
Voter Adhikar Yatra: प्रियंका ने कहा कि मिथिला की यह धरती हमेशा से ही संघर्ष और साहस का प्रतीक रही है. आज फिर मिथिला की यह धरती लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आगे आएगी.
बताया गया कि बिसनपुर मुसहरी में खुलेआम शराब की बिक्री होती है और शाम में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है.
Supreme Court ने बिहार की 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को भी आड़े हाथों लिया. कोर्ट ने कहा कि हर पार्टी अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) को सक्रिय करे और लोगों को फॉर्म भरने में मदद करे. कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि अगर कोई BLA फिजिकल फॉर्म जमा करता है, तो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को उसे रसीद देनी होगी.