BMW Cars: लोकपाल का मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करना है, लेकिन इतनी महंगी कारों की खरीद ने इसके इरादों पर सवाल खड़े किए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि एक भ्रष्टाचार विरोधी संस्था को इतनी महंगी कारों की जरूरत क्यों है? क्या यह जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं है?