Khairagrh Bus Accident: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत सलगापाट में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. लोरमी से हैदराबाद जा रही माँ श्रद्धा ट्रैवल्स की बस ने सामने से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.