Chhattisgarh board exam last date: माशिम द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, छात्र जिस विद्यालय के माध्यम से परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उस संस्था से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Surguja: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती मामले में बड़ा घोटाला सामने आया है और यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने नौकरी के बदले में उससे रिश्वत की मांग की.
CG News: CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर चर्चा की गई. वहीं आज गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को इस मामले पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ जल्द सख्त कानून आएगा.
CG News: देशभर में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सेमरा गांव में दिवाली 14 अक्टूबर यानि आज ही दिवाली देखने को मिलेगी. जबकि 15 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी.
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर जिले के रहंगी ग्राम पंचायत स्थित मुक्तिधाम (अंत्येष्टि स्थल) में फैली अव्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को फिर सुनवाई की.
Naxal Surrender: 'लाल आतंक' के खिलाफ एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां गढ़चिरौली में पुलिस के सामने पहली बार पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने 60 सदस्यों के साथ सरेंडर कर दिया है.
CG News: कोरबा जिले में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के जमकर बवाल मच गया. इसके कुछ लोगों ने रिसॉर्ट में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं सपना चौधरी की टीम के साथ मारपीट भी की है. इस मामले में सपना चौधरी की टीम और रिसॉर्ट के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
CG News: बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. जहां नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मद्देड एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है.
Pooja Special Train: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दीपावली, दुर्गा पूजा और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई 'पूजा स्पेशल ट्रेनों' का संचालन शुरु किया है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सोमवार को ट्रैक्टरों में लगे डबल केज व्हील (दोहरी जालीदार बड़े पिछले पहिए) के प्रयोग पर रोक लगाने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.