Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बासागुड़ा के पुतकेल CRPF कैम्प से 3 किलोमीटर दूर IED ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में CRPF के दो जवान घायल हो गए. ये जवान नक्सल अभियान के तहत गश्त पर निकली थी.
CG News: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ पहुंचे. रायपुर पहुंचते ही उप राष्ट्रपति का हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने सीएम विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका के साथ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की.
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हो गई है. इसे लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा का बयान सामने आया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है और इस गिरफ़्तारी को कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश बताया है.
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला केस में गिरफ्तारी के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पहला बयान सामने आया है.
CG News: नगरीय निकाय चुनाव के पहले जिला पंचायत में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत ही रही है, वहीं आज कांग्रेस ने इसके विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन किया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि भय, भ्रम और भ्रष्टाचार इनका आधार रहा है.
Ambikapur: अंबिकापुर में मां महामाया प्रवेश द्वार को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है. पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री TS सिंह देव के द्वारा महामाया गेट का उद्घाटन किया गया था लेकिन आज फिर भाजपा के केबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित विधायकों ने महामाया गेट का फिर से उद्घाटन किया.
Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 100 करोड़ से अधिक के सट्टा का अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और सैकड़ो की संख्या में मोबाइल फोन, पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड भी जप्त किया है.
Raipur: राजधानी रायपुर के भगतसिंह चौक में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जहां तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, इस दौरान पैदल चल रही महिला घायल हो गई, और उसकी मौत हो गई.
Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक छात्र आयुष साहू का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परिक्षा पे चर्चा के लिए हुआ है, जहां प्रधानमंत्री बच्चों से सीधी बात करेंगे, वहीं परीक्षा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का भी प्रयास भी करेंगे.