CG News

CG News

CG News: सीएम साय का बड़ा ऐलान, दीपावली पर इन कर्मचारियों को मिलेगा 12 हजार का बोनस

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए.

CG News

CG News: नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आज से आगाज, 20 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन होगा. रायपुर में गोल्फ का रोमांच दिखेगा. आज से चैंपियनशिप का आगाज होगा. इससे छत्तीसगढ़ में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. कैडी टूर्नामेंट से चैंपियनशिप की शुरुआत होगी.

cg news

CG News: GPM में लगी ‘साइबर की पंचायत’, मशहूर अभिनेता चंदन राय भी हुए शामिल

CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला पुलिस ने 'साइबर की पंचायत'का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में मशहूर वेब सीरीज पंचायत के विकास (चंदन राय) भी शामिल हुए.

cg news

CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती को लेकर बिग अपडेट, 5967 पदों के लिए डेट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में 5967 पदों पर लंबित पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डेट्स जारी कर दी गई हैं.

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के पहले मिलेगी सलैरी, साय सरकार ने दिए निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी और अफसरों को अब दिवाली से पहले ही सैलरी मिल जाएगी. इसके लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

CG News

CG News: सिम्स में डीन की कुर्सी को लेकर विवाद, स्टूडेंट्स की पढ़ाई से लेकर इलाज हो रहा प्रभावित, जानिए पूरा मामला

CG News: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान यानी सिम्स एक बार फिर सुर्खियों में है. संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज का विवाद इस बार अधिष्ठाता यानी डीन पद को लेकर शुरू हो गया है. करीब एक महीना पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे को घोटाले और अव्यवस्था के आरोप में निलंबित कर दिया था.

CG News

CG News: 26 अक्टूबर को भिलाई आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, IIT में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

CG News: भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 26 अक्टूबर को भिलाई आगमन हो रहा है. राष्ट्रपति भिलाई के IIT में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. जिसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की द्वारा तैयारी जोरों पर है. भिलाई के IIT कैम्पस में तीन हेलीपेड बनाए गए है.

CG News

CG News: रायपुर में स्टूडेंट को टक्कर मारकर कैफे में घुसी कार, वीडियो हो रहा वायरल

CG News: रायपुर में एक तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार स्टूडेंट को टक्कर मारने के बाद कैफे में जा घुसी. इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है. कैफे के बाहर बैठे 2 लोगों की जान इस हादसे में बाल-बाल बची. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

CG News

CG News: साइक्लोन ‘दाना’ के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई रद्द, यहां देखें लिस्ट

CG News: 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान 'दाना' ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है, इसके चलते रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को आज से 26 अक्टूबर तक कैंसिल कर दिया है. दिवाली से ठीक पहले इन ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

CG News

CG News: सक्ति में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिरी बच्चों से भरी बस

CG News: सक्‍ती जिले में आज सुबह बच्‍चों से भरी स्‍कूल की निजी बस अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी. इस बस में 15 बच्‍चे सवार थे. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दौड़कर बस के अंदर से सभी बच्‍चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बता दें बस पूरी तरह से पानी में डूब गई है. गनीमत रही कि कोई जनहानी नहीं हुई.

ज़रूर पढ़ें