Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर की एक छोटी से गांव में रहने वाली अंकिता रजक के डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने वाला है. इसकी पहली सीढ़ी का रास्ता साफ हो गया है. बिलासपुर में आचार्य कोचिंग इंस्टिट्यूट में उनकी नीट की पढ़ाई के अलावा स्टडी मैटेरियल मुफ्त में देने का निर्णय लिया है.
Chhattisgarh News: शराब घोटाला मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले में ईडी और इओडब्लू/एसीबी के खिलाफ दायर सभी तेरह याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया है.
Chhattisgarh News: दुर्ग में टीवी का चैनल बदलने पर दोस्त ने अपने ही दोस्त की लाठी डंडे से पीटकर सर फोड़ दिया और उसे लहू लुहान कर दिया. जिसके बाद घायल युवक की बहन ने अपने भाई को जिला अस्पताल पहुचाया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए घायल को रायपुर रेफर कर किया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
Chhattisgarh News: कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें ये फैसला हुआ कि सभी कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करने जाएंगे. विधायक दल की बैठक के बाद देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे.
Chhattisgarh News: जांजगीर चांपा में पीडब्ल्यूडी विभाग की मनमानी का मामला सामने आया है, जहां दो किसानों की जमीन पर बिना अधिग्रहण के कब्जा कर लिया गया और सड़क भी बना दी गई. किसानों ने भू अधिग्रहण अधिनियम के तहत मुआवजे की मांग की, लेकिन अफसरों ने उनकी नहीं सुनी.
Chhattisgarh News: आज राजनादगांव जिला हादसों का जिला रहा है. लगातार सड़क दुर्घटना होती रही है, जिसमे अलग-अलग जगह से तीन लोगों की मौत और एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. कई बहने राखी बांधकर लौट रही थी तो कई भाई राखी बंधवाकर लौट रहे रहे थे, लेकिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.
Chhattisgarh News: सरकंडा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के बाद बदले की भावना में जल रहे बेटों ने पड़ोसी को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. मामले में पुलिस ने सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई कर दो युवकों को धर दबोचा है, जबकि तीसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया है.
CG News: महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी टिकवेंद्र जाटवर ने बताया कि बलौदा बाजार जिले में अब आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़कर 1587 हो गई है.
Chhattisgarh News: छग के बिलासपुर जिले के जांजगीर-चाम्पा से बड़ा मामला सामने आया है. कोर्ट ने जिला प्रशासन की 6 गाड़ियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है. इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है. पावर प्लांट में जमीन गई चली गई और प्रशासन ने मुआवजा नहीं दिया हैं .
Chhattisgarh News: रायपुर पश्चिम विधानसभा में आज विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. मारुति मंगलवार भवन गुढ़ियारी से कांवड़ यात्रा निकलकर महादेव घाट के हटकेश्वरनाथ मंदिर तक गई.