Chhattisgarh News:भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है.
CG Weather News: राजधानी रायपुर में आज मौसम का मिजाज बदला है. यहां रायपुर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है. बारिश के दौरान बदल भी गरज रहे थे. तेज हवाओं के कारण समान इधर-उधर उड़ रहे थे. वैसे इस बारिश से रायपुर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Chhattisgarh News: बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हफ्ते भर में चौथा केस सामने आया हैं, जब किसी के खाते से ऑनलाइन 17 लाख रुपए की ठगी हो गई.
Chhattisgarh News: शपथ ग्रहण से पहले तोखन साहू को पीएमओ फोन आया था, जिसके बाद वे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे. इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके गृह ग्राम डिंडौरी में खुशी का माहौल है, उनके परिवार ने भी खुशी जताई है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस बार यहां बीजेपी ने राज्य की 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है. इस बीच छत्तीसगढ़ से मोदी कैबिनेट में किसको जगह मिलेगी इस पर चर्चा हो रही थी. वहीं अब बिलासपुर के नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू को मंत्री पद के लिए फोन आया है.
Chhattisgarh News: पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी रेत के अवैध धंधे पर इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि स्थानीय बड़े जन प्रतिनिधियों का संरक्षण मिला हुआ है. इस धंधे में जनप्रतिनिधियों के करीबी लोग शामिल हैं. जानकारों की माने तो हर रोज सरगुजा से 5 से 7 ट्रक अवैध रेत उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है.
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में सट्टा का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है सट्टा माफिया अंबिकापुर से बड़े शहरों में जाकर सट्टा का धंधा चल रहे हैं. जानकारों की माने तो यहां के कुछ माफिया गोवा और हैदराबाद में रखकर सट्टा के इस धंधे को ऑपरेट कर रहे हैं.
Chhattisgarh News: हाई कोर्ट ने पति व ससुरालियों की मानसिक शारीरिक प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाली पत्नी के मामले में पति व बहन की सजा के खिलाफ पेश याचिका को खारिज किया है. एडीजे दुर्ग कोर्ट ने मामले में अपीलार्थी को उम्रकैद कैद की सजा सुनाई है.
Chhattisgarh News: बस्तर पुलिस के लिए यह साल काफी अच्छा जा रहा है. इन 5 महीनों के अंतराल में पुलिस और नक्सलियों के बीच 71 बार मुठभेड़ हुआ, जिसमें पुलिस टीम हर बार नक्सलियों के ऊपर भारी पड़ी है.
Chhattisgarh News: बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 में पिछले दो साल से अवैध ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है. इसके कारण क्षेत्र में प्रदूषण और बीमारियां फैल रही है. बड़ी बात यह है कि आवासीय क्षेत्र में किसी भी तरह की इस तरह की गतिविधियां प्रतिबंध है. इसके बावजूद पिछले 2 साल से निरंतर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है.