Chhattisgarh News: सुप्रीम कोर्ट ने केस के आरोपियों में आरसी त्रिवेदी, वीके पांडे, अमरीक सिंह गिल, सूर्यकांत तिवारी और याह्या ढेबर को सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते अतिरिक्त समय दिया था. वहीं दो शूटरों में शूटर विनोद सिंह राठौर और चिमन सिंह ने 15 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. बता दें कि जग्गी हत्याकांड छत्तीसगढ़ की पहली राजनीतिक हत्या थी.
Chhattisgarh News: एक ओर बीजेपी के नेता बोरे-बासी दिवस नहीं मनाने की बात कर रही है, वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बोरे-बासी खाकर फोटो पोस्ट करने की अपील की है
Lok Sabha Election: बीजेपी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना है, बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव, रायपुर से विकास उपाध्याय और जांजगीर से शिव डहरिया का एक्स-रे दिखाया है.
Lok Sabha Election: शैलेश पांडेय ने कहा कि इंदौर में जिस प्रकार से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दबाव बनाकर नामांकन वापस करवाया गया, और देश के अन्य जगह में जिस प्रकार से ED, IT और पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है, इससे साफ जाहीर होता है कि बीजेपी ने देश में चुनाव को मजाक बना दिया है.
Chhattisgarh News: जवानों और नक्सलियों के बीच चली लंबी मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग करने पर जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. मारे गए नक्सलियों में 03 महिला सहित कुल 10 माओवादी शामिल हैं. पुलिस द्वारा मारे गए नक्सलियों की शिनाख्तगी की जा रही है.
Chhattisgarh News: मृतक के परिवार की मानें तो गांव में शव दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के बाद एंबुलेंस को वापिस अस्पताल लाया गया. जहां मृतक का शव 4 दिनों तक मोर्चरी में ही रखा रहा.
Chhattisgarh News: पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान कराए जाएंगे.
Lok Sabha Election: अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने देश के माननीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो बयान से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया में प्रसारित करने का संगीन अपराध किया है. भाजपा कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी.
Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उनकी रिमांड को 6 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब 4 मई तक ईडी की टीम अनिल टुटेजा से पूछताछ करेगी.
Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिलासपुर के दौरे पर आ रहे है, जहां वह कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे. वहीं इसके पहले पूर्व मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़िया संगीत पर झूमते नजर आए. उन्होंने नाचकर लोगों का अभिवादन किया.