CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से गजब का मामला सामने आया है. जहां रातों रात नहर पर बना चार दशक पुराना 10 टन का लोहे का पुल चोरी हो गया. इससे स्थानीय लोग हैरान रह गए. नहर पर बना यह 70 फीट लंबा पुल पैदल आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता था.
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 31 जनवरी तक होनी है, लेकिन खरीदी केंद्रों पर हो रही धान की आवक को लेकर धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग चल रही है.
Republic Day 2026: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता समेत पुलिस विभाग के आईजी ध्रुव गुप्ता अअवि पीएचक्यू, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर समेत 25 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पद देने की घोषणा की गई थी. इन्हें 26 जनवरी 2026 को पुलिस मैदान रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. जहां जनवरी महीने के आखरी हफ्ते में मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है.
CG News: आज से नवा रायपुर के अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय 'रायपुर साहित्य उत्सव'(Raipur Literature Festival) आदि से अनादि तक की शुरुआत हो गई है. राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने इसका शुभारंभ किया.
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम आपराधिक मामले में सत्र न्यायालय के फैसले में आंशिक संशोधन करते हुए हत्या के दोष को गैर-इरादतन हत्या में परिवर्तित कर दिया है. डिवीजन बेंच ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से राहत देते हुए, पहले से भुगती गई सजा को पर्याप्त मानते हुए रिहा करने का आदेश दिया.
Ambikapur: अंबिकापुर में यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है यहां पर कबाड़ होने की स्थिति में पहुंच चुके टैक्सी में यात्रियों को ढोया जा रहा है. 25 से 30 साल पुराने जीप वाहन में अंबिकापुर से सूरजपुर रोड में कंडम टैक्सी चल रहे हैं.
Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में क्लास 9वीं में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता गर्भवती हो गई और पीड़िता ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है. पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Bijapur IED Blast: बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के इलमिडी थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया. घायल ग्रामीण लंगड़ाते हुए किसी तरह जंगल से बाहर आया.
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि अनुसूचित जनजाति समुदाय की महिला हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के तहत पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मांग सकती.